जवाहर नगर थाना की बड़ी कामयाबी: 2 महीने में 83 गुम मोबाइल रिकवर, 15 लाख की संपत्ति लौटाई
2/4/2026, 9:33:00 AM
पुलिस थाना जवाहर नगर, जयपुर पूर्व ने CEIR पोर्टल की मदद से सिर्फ दो महीनों में 83 गुम मोबाइल फोन रिकवर किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं, जिनमें से 40 से ज्यादा मोबाइल राजस्थान के बाहर से बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त संजीव नैन के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई।
पुलिस थाना जवाहर नगर, जयपुर पूर्व द्वारा गुम हुए मोबाइलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। CEIR पोर्टल की मदद से सिर्फ 02 महीने में 83 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं। इन रिकवर किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। रिकवर किए गए 83 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। इनमें से 40 से ज्यादा मोबाइल राजस्थान के बाहर, दूसरे राज्यों से रिकवर किए गए हैं। जयपुर, 02 फरवरी 2026 – पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन, IPS ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों को ज्यादा से ज्यादा रिकवर करने के लिए श्री आलोक सिंघल, अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व एवं श्रीमती लक्ष्मी सुधार, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में, श्री महेश चन्द्र गुर्जर, पु.नि., थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मेहनत और लगन से काम करते हुए थाने पर मोबाइल गुम होने से जुड़ी हर रिपोर्ट के मोबाइल को CEIR पोर्टल पर दर्ज किया। पोर्टल पर रोजाना अपड