T20 World Cup: कितनी बार भारतीय खिलाड़ी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में किसने निभाई हीरो की भूमिका?

2/4/2026, 10:16:00 AM

टी20 विश्वकप में भारत का प्रदर्शन हमेशा खास रहा है। भारत ने अब तक दो बार (2007 और 2024) खिताब जीता है। तीन बार भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं, जिसमें विराट कोहली ने 2014 और 2016 में यह अवॉर्ड जीता, जबकि 2024 में जसप्रीत बुमराह सर्वश्रेष्ठ रहे। टी20 विश्वकप फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए हैं। 2007 में इरफान पठान और 2024 में विराट कोहली मैन ऑफ द मैच बने। 2024 के फाइनल में कोहली की बल्लेबाजी और बुमराह की घातक गेंदबाजी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

आईसीसी टी20 विश्वकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और अब तक 2024 तक इसके नौ संस्करण खेले जा चुके हैं। कम ओवर, तेज खेल और हर गेंद पर बदलता मैच का रुख – यही वजह है कि टी20 फॉर्मेट क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस पूरे सफर में भारतीय टीम का योगदान हमेशा खास रहा है, चाहे टीम की जीत हो या खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन। भारत अब तक दो बार टी20 विश्वकप जीत चुका है। साल 2007 में पहली बार और फिर 2024 में दूसरी बार भारत ने खिताब अपने नाम किया। 2024 में वेस्टइंडीज में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म किया। कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? टी20 विश्वकप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड पूरे टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस मामले में भारतीय खिलाड़ी सबसे आगे नजर आते हैं। अब तक तीन बार यह अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों ने जीता है: विराट कोहली – 2014 विरा

T20 World Cup: कितनी बार भारतीय खिलाड़ी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में किसने निभाई हीरो की भूमिका? | NetGram News