India-US Deal: क्या स्मार्टफोन सस्ते होंगे? एक्सपर्ट ने बताया टेक सेक्टर में क्या बदलने वाला है
2/3/2026, 3:00:00 PM
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक सेक्टर को फायदा मिलने की उम्मीद है, खासकर सेमीकंडक्टर और 6G में। फिलहाल स्मार्टफोन सस्ते नहीं होंगे, लेकिन लंबे समय में लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से कीमतें घट सकती हैं।
भारत और अमेरिका के बीच हुई एक बड़ी ट्रेड डील से देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है। इस डील के बाद आम लोगों के मन में सवाल है कि क्या इसका असर स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ेगा और क्या फोन सस्ते हो जाएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समझौते का भारत के टेक सेक्टर पर अच्छा असर पड़ेगा। खास तौर पर सेमीकंडक्टर और 6G टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जानकारों के मुताबिक, इस डील से भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश में ही इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनेंगे, आयात पर निर्भरता कम होगी और R&D को भी तेज़ी मिलेगी। हालांकि एक्सपर्ट्स ने साफ कहा है कि स्मार्टफोन की कीमतों में तुरंत बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। लेकिन लंबे समय में, जब भारत में सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन बढ़ेगा और 6G जैसी नई टेक्नोलॉजी पर काम तेज होगा, तो इसका फायदा ग्राहकों को ज़रूर मिलेगा। भारत ग्लोबल सप्लाई चेन में मज़बूत जगह बनाएगा, जिससे आने वाले समय में स्मार्टफोन और दूसरे गै