जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस ने 45 बाइक्स से मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर रोटरी बालाजी स्थित ट्रैफिक कार्यालय में बुलडोजर से नष्ट किए। पुलिस ने बताया कि तेज और पटाखे जैसी आवाज वाले इन साइलेंसरों से हादसों का खतरा बढ़ता है, इसलिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
रोटरी बालाजी स्थित ट्रैफिक कार्यालय में चला बुलडोजर।
जोधपुर | पटाखे जैसी आवाज और बहुत ज्यादा शोर करने वाले साइलेंसर लगी बाइक्स पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी 45 बाइक्स को पकड़ा और उनके मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाए। इसके बाद 45 मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश और डीसीपी (मुख्यालय/ट्रैफिक) शाहीन सी. भी मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पास आकर निकालते हैं आवाज, कई हादसे हुए
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर कुछ सेकेंड के लिए लोगों को चौंकाने के चक्कर में कई लोग दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। इन साइलेंसर से कान फोड़ने वाली आवाज आती है। इनमें पटाखे जैसी आवाज निकालने का सिस्टम लगा होता है। कई लापरवाह राइडर दूसरे वाहन के पास आकर अचानक यह आवाज निकालते हैं, जिससे संतुलन बिगड़ जाता है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
Disclaimer
Disclaimer:
Images are for illustrative purposes only.
Published by: Netgram Team. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.