केंद्रीय बजट से राजस्थान को बड़ा फायदा: डिप्टी-सीएम दीया कुमारी, राज्य का बजट भी मैं ही पेश करूंगी
2/3/2026, 11:00:00 AM
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने केंद्रीय बजट को ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर आधारित बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश से रोजगार बढ़ेगा और राजस्थान को उद्योग, पर्यटन, MSME और ऊर्जा क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हाल ही में पेश हुए केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह 'सबका साथ, सबका विकास' सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें समाज के हर वर्ग का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि इससे 'विकसित भारत' के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। अजमेर में पत्रकारों से बातचीत में दीया कुमारी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश को रोजगार बढ़ाने वाला कदम बताया। उनके अनुसार, यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को गति देगा। उन्होंने राजस्थान के लिए बजट में कई लाभ गिनाए। बढ़ा हुआ 'कैपिटल' राजस्थान में सड़क, शहरी विकास और औद्योगिक ढांचे को मजबूती देगा, खासकर दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े इलाकों में। MSME योजनाओं से राज्य के उद्योगों को सीधा फायदा मिलेगा। पर्यटन, कौशल विकास और एनर्जी पर बजट का फोकस राजस्थान की हेरिटेज अर्थव्यवस्था, युवाओं के रोजगार और सौर ऊर्जा को मजबूती देगा। दीया कुमारी ने यह भी घोषणा की कि राजस्थान का अगला बजट वे स्वयं पेश करेंगी, जि