40 के बाद भी सिगरेट छोड़ना फायदेमंद: याददाश्त से लेकर दिमागी सेहत तक होगा सुधार

2/2/2026, 9:30:00 AM

40 साल के बाद भी सिगरेट छोड़ना पूरी तरह फायदेमंद है। हालिया स्टडी के मुताबिक इससे याददाश्त, सोचने की क्षमता और ब्रेन हेल्थ बेहतर होती है और डिमेंशिया का खतरा कम होता है। स्मोकिंग कई गंभीर बीमारियों की जड़ है, जबकि छोड़ने के बाद शरीर खुद को धीरे-धीरे हील करने लगता है। सही मोटिवेशन और तरीके अपनाकर किसी भी उम्र में सिगरेट छोड़ी जा सकती है।

अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है और आप अभी भी सिगरेट पीते हैं, तो अक्सर मन में यही आता है कि अब छोड़ने से क्या फायदा। जितना नुकसान होना था, हो चुका। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। हाल ही में हेल्थ जर्नल The Lancet Healthy Longevity में छपी एक स्टडी बताती है कि 40 की उम्र के बाद भी अगर कोई व्यक्ति स्मोकिंग छोड़ देता है, तो उसकी याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता उन लोगों से बेहतर होती है, जो इस उम्र के बाद भी सिगरेट पीते रहते हैं। इस रिसर्च में 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के 9,436 लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया। इनमें कुछ लोग स्मोकिंग छोड़ चुके थे और कुछ अभी भी स्मोक कर रहे थे। दोनों ग्रुप्स की मेमोरी, बोलने की क्षमता और सोचने की शक्ति से जुड़े कई टेस्ट किए गए। स्टडी के नतीजे साफ थे— स्मोकिंग छोड़ने से सिर्फ फेफड़े और दिल ही नहीं सुधरते, बल्कि ब्रेन हेल्थ भी बेहतर होती है। साथ ही डिमेंशिया का खतरा भी कम हो जाता है। स्मोकिंग से दिमाग को कैसे नुकसान होता है? सिगरेट पीने से ब्रेन तक खून पहुंचाने व