हीटवेव के बीच वायरल दावा: क्या सच में दुनिया के 100 में से 95 सबसे गर्म शहर भारत में हैं? जानिए पूरी सच्चाई

4/29/2026, 12:15:00 PM

सोशल मीडिया पर वायरल दावा कि दुनिया के 100 में से 95 सबसे गर्म शहर भारत में हैं, पूरी तरह सही नहीं बल्कि अधूरा सच है। असल में हीटवेव के दौरान कुछ समय के रियल-टाइम डेटा में ऐसा दिखा, लेकिन यह स्थायी या हमेशा रहने वाली स्थिति नहीं है।

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि दुनिया के 100 में से 95 सबसे गर्म शहर भारत में हैं। कई यूजर्स, पेज और कुछ न्यूज प्लेटफॉर्म भी इस आंकड़े को शेयर कर रहे हैं, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है। ऐसे में इस दावे की सच्चाई समझना जरूरी हो जाता है। क्या कहता है फैक्ट चेक? जांच में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे जिस तरह पेश किया जा रहा है, वह अधूरा और भ्रामक है। रियल-टाइम टेम्परेचर और एयर क्वालिटी डेटा देने वाले प्लेटफॉर्म AQI.in के अनुसार 24 से 27 अप्रैल 2026 के बीच कई मौकों पर दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 95 से 98 शहर भारत के रिकॉर्ड किए गए। कुछ समय पर तो टॉप 20 में से 19 सबसे गर्म लोकेशन भी भारत में ही थीं। इन लिस्ट में दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, अकोला, भुवनेश्वर और भोपाल जैसे शहर बार-बार शामिल होते दिखे। यानी हीटवेव के दौरान खास समय में भारत के कई शहरों ने तापमान के मामले में दुनिया में टॉप किया। भ्रम कहां से