जयपुर में मिलावटी घी पर बड़ी कार्रवाई, 43 हजार लीटर से ज्यादा संदिग्ध घी जब्त

1/31/2026, 7:30:00 AM

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 43,421 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी जब्त किया है। यह घी नामी ब्रांड्स के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा था। जांच में भोग विनायक, हरियाणा क्रीम और नक्ष डेयरी ब्रांड की पैकिंग होती पाई गई। कार्रवाई की शुरुआत प्रतापगढ़ से हुई थी, जहां भोग विनायक घी के सैंपल असुरक्षित पाए गए। जयपुर में जांच के दौरान नियमों के खिलाफ अवैध रूप से चल रही दो यूनिट्स का संयुक्त स्टॉक जब्त किया गया। भोग विनायक घी को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक घोषित कर पूरे प्रदेश से इसे वापस मंगाने और फूड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी कर 43,421 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी जब्त किया। यह घी नामी ब्रांड्स के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा था। छापेमारी में मैसर्स गिरधर मिल्क फूड और श्री श्याम मिल्क फूड के यहां से भारी स्टॉक मिला। जांच के दौरान तीन ब्रांड्स की पैकिंग की जा रही थी— भोग विनायक: 9,065 लीटर हरियाणा क्रीम: 17,741 लीटर नक्ष डेयरी: 16,617 लीटर खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला के मुताबिक, इस कार्रवाई की शुरुआत प्रतापगढ़ से हुई थी, जहां भोग विनायक ब्रांड के घी के सैंपल असुरक्षित पाए गए। इसके बाद जयपुर में कंपनी के रजिस्टर्ड पते (श्याम विहार कॉलोनी, माचेड़ा) पर जांच की गई, लेकिन वहां कोई फैक्ट्री नहीं मिली। कंपनी नियमों के खिलाफ दूसरी जगह से अवैध कारोबार चला रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि एक ही परिसर में श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट नाम की दूसरी यूनिट भी चल रही थी। अधिकारियों ने दोनों फर्मों का संयुक्त स्टॉक जब्