एक महीने बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर फिर शुरू हुई उड़ानें, 6 शहरों के लिए 9 फ्लाइटों से यात्रियों को बड़ी राहत
4/28/2026, 9:41:00 AM
करीब एक महीने तक रनवे मरम्मत के चलते बंद रहे जोधपुर एयरपोर्ट से आज से सिविल उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं। नई समर शेड्यूल के तहत 6 शहरों के लिए 9 फ्लाइटें संचालित होंगी, जबकि मरम्मत के अगले चरण के दौरान भी सीमित पाबंदियों के साथ सेवाएं जारी रहेंगी।
जोधपुर और पूरे मारवाड़ क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद आज से जोधपुर एयरपोर्ट पर सिविल उड़ानों का संचालन फिर शुरू हो गया है। रनवे रिपेयर और रीकर्पेटिंग के कारण 29 मार्च से बंद एयरपोर्ट के दोबारा खुलने से यात्रियों, कारोबारियों और पर्यटन सेक्टर को बड़ी राहत मिली है। लंबे इंतजार के बाद एयर कनेक्टिविटी बहाल होने से लोगों में उत्साह भी देखा जा रहा है। नई समर शेड्यूल के तहत अब जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद के लिए कुल 9 उड़ानें संचालित होंगी। इनमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए दो-दो डेली फ्लाइटें रहेंगी, जबकि बाकी तीन शहरों के लिए एक-एक उड़ान तय की गई है। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं यहां से ऑपरेट होंगी। हालांकि फिलहाल जयपुर और इंदौर रूट की उड़ानें बहाल नहीं की गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक आज सुबह बेंगलुरु से आने वाली पहली फ्लाइट के साथ ऑपरेशन की शुरुआत हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर न