चीन ने फिर चौंकाया: बक्से से बाहर निकलते ही खुद चल पड़े ‘इंसानी’ रोबोट, दुनिया रह गई दंग
1/31/2026, 5:00:00 AM
शेन्जेन की रोबोटिक्स कंपनी LimX Dynamics ने ह्युमनॉइड रोबोट्स का एक चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। कंपनी के 18 ‘ओली’ रोबोट्स बिना किसी इंसानी दखल के शिपिंग कंटेनरों से बाहर निकलकर कदमताल करते हुए एक लाइन में खड़े हो गए। यह संभव हो पाया कंपनी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम COSA की वजह से, जो रोबोट्स को इंसानों की तरह सोचने और उसी के साथ काम करने की क्षमता देता है। इस तकनीक को भविष्य की फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में रोबोट्स की बड़े स्तर पर तैनाती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
चीन की रोबोटिक्स दुनिया में एक बार फिर बड़ा और चौंकाने वाला कदम देखने को मिला है। शेन्जेन की रोबोटिक्स कंपनी LimX Dynamics ने अपने ह्युमनॉइड रोबोट्स का ऐसा प्रदर्शन दिखाया है, जिसने टेक जगत को हैरान कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी वीडियो में देखा गया कि ‘ओली’ नाम के 18 रोबोट्स बिना किसी इंसानी मदद के शिपिंग कंटेनरों से बाहर निकलते हैं और पूरी तरह अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए एक लाइन में खड़े हो जाते हैं। यह नजारा किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगता है, लेकिन यह पूरी तरह असली है। सबसे खास बात यह रही कि यह पूरा प्रोसेस ऑटोनॉमस था, यानी इसमें किसी भी इंसान का दखल नहीं था। कंटेनर खुलते ही रोबोट्स खुद रास्ता समझते हैं, एक-दूसरे से टकराते नहीं हैं और सीमित जगह में भी सही फॉर्मेशन बना लेते हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में फैक्ट्रियों और इंडस्ट्रियल एरिया में रोबोट्स की पूरी-की-पूरी टीमें एक साथ तैनात की जा सकेंगी। इस तकनीक के पीछे LimX Dynamics का नया ऑपरेटिंग सिस्टम COSA (Cogn