BRICS समिट 2026 के लिए RBI का बड़ा प्रस्ताव, डिजिटल मुद्रा लिंकिंग से डॉलर निर्भरता घटाने की तैयारी
4/27/2026, 11:32:00 AM
भारत ने BRICS देशों की डिजिटल मुद्राओं को जोड़ने का अहम प्रस्ताव रखा है। इस पहल का मकसद cross-border पेमेंट्स को तेज़, सस्ता और सुरक्षित बनाना है, साथ ही डॉलर आधारित सिस्टम पर निर्भरता कम करना भी लक्ष्य है।
BRICS समिट 2026 से पहले भारत ने वैश्विक वित्तीय ढांचे में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सदस्य देशों की Central Bank Digital Currencies (CBDCs) को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया है, जिसे BRICS एजेंडा में प्रमुख मुद्दे के तौर पर रखा जा सकता है। इस प्रस्ताव के तहत भारत की e-₹, ब्राज़ील की Drex समेत BRICS देशों की डिजिटल मुद्राओं के बीच interoperability विकसित करने पर जोर है। मकसद किसी नई साझा “सुपर करंसी” बनाना नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों की डिजिटल मुद्राओं के बीच direct settlement सिस्टम तैयार करना है, जिससे cross-border ट्रांजैक्शन ज्यादा तेज़, कम लागत वाले और सुरक्षित हो सकें। RBI का मानना है कि इस मॉडल से पारंपरिक डॉलर आधारित भुगतान ढांचे और SWIFT जैसे नेटवर्क पर निर्भरता कम हो सकती है। इसके लिए common technical standards, regulatory rules और governance framework तैयार करने पर फोकस किया जा रहा है, ताकि BRICS देशों के बीच डिजिटल भुगता