Microsoft ने बदली गेमिंग रणनीति, “Microsoft Gaming” हटाकर नया Xbox ब्रांड और लोगो लॉन्च
4/24/2026, 2:58:00 PM
Microsoft ने “Microsoft Gaming” ब्रांडिंग से दूरी बनाकर अब सिर्फ Xbox पहचान पर फोकस बढ़ा दिया है। नया Xbox लोगो और रीब्रांडिंग इशारा दे रही है कि कंपनी कंसोल से आगे पूरे गेमिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने की तैयारी में है।
टेक और गेमिंग इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। Microsoft ने आधिकारिक तौर पर “Microsoft Gaming” ब्रांडिंग को पीछे छोड़ते हुए अब सिर्फ “Xbox” नाम पर फोकस तेज कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने नया Xbox लोगो भी पेश किया है, जिसका ग्लास-like लुक और मॉडर्न डिजाइन काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया लोगो Microsoft कैंपस और इंटरनल प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होना शुरू हो चुका है। इस बदलाव को सिर्फ लोगो अपडेट नहीं, बल्कि Microsoft की बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है। कंपनी अब Xbox को सिर्फ एक गेमिंग कंसोल नहीं, बल्कि क्लाउड गेमिंग, पीसी, सब्सक्रिप्शन सर्विस और स्ट्रीमिंग से जुड़े बड़े इकोसिस्टम के तौर पर पेश करना चाहती है। यही वजह है कि Xbox ब्रांड को consumer level पर और मजबूत बनाया जा रहा है। जानकार मानते हैं कि यह रीब्रांडिंग आने वाले समय में Xbox के दायरे को और बड़ा कर सकती है। स्मार्ट टीवी में डायरेक्ट Xbox ऐप, क्लाउड बेस्ड डिवाइस, और नई गेमिंग पार्टनरशिप्स जैसे बड़े कदम इस रणनीति का