जोधपुर में दिनदहाड़े युवक का किडनैप, CCTV में कैद वारदात, शहर में नाकाबंदी
1/29/2026, 3:00:00 PM
जोधपुर के सिवांची गेट इलाके में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने पहले सड़क पर रैकी की और फिर युवक को जबरदस्ती कार में डालकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चार–पांच युवक वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। पीड़ित की पहचान मनान के रूप में हुई है। बदमाशों ने MH-47 नंबर की कार का इस्तेमाल किया और शनिश्चर जी का थान की ओर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। भीड़भाड़ वाले इलाके और थाने के पास हुई इस वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जोधपुर में दिन के उजाले में एक युवक के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने पहले सड़क पर खड़े होकर रैकी की और फिर मौके का फायदा उठाकर युवक को जबरन कार में डालकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम मनान बताया जा रहा है। यह किडनैपिंग सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड पर हुई। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार-पांच युवक मुंह पर रुमाल बांधे सड़क किनारे खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। कुछ देर बाद एक कार वहां आकर रुकती है और बदमाश युवक को जबरन उठाकर कार में डाल लेते हैं। वीडियो में युवक बदमाशों के चंगुल से बचने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाता। आसपास मौजूद कुछ दुकानदारों ने भी उसे बचाने की कोशिश की, मगर बदमाश युवक को लेकर भाग निकले। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने जिस कार का इस्तेमाल किया, उसका नंबर MH-47 से शुरू होता है। किडनैप के बाद आरोपी कार को शनिश्चर जी का थान की ओर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने पूरे श