ईरान पर हमले की तैयारी में इस्राइल, अमेरिका की मंजूरी का इंतजार
4/24/2026, 12:53:00 PM
इस्राइल ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी में है और सिर्फ अमेरिका की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सभी टारगेट तय हैं और जरूरत पड़ने पर कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं अमेरिका ने परमाणु हथियार इस्तेमाल से इनकार किया है, जबकि ईरान ने खुद को एकजुट बताते हुए सभी आरोप खारिज कर दिए हैं।
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल और ईरान के बीच हालात अब खुली जंग के करीब पहुंचते दिख रहे हैं। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने साफ संकेत दिए हैं कि देश ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है और अब सिर्फ अमेरिका की हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। एक सुरक्षा बैठक के दौरान काट्ज ने कहा कि इस्राइली सेना (IDF) हर स्थिति के लिए तैयार है—चाहे हमला करना हो या बचाव। उन्होंने बताया कि संभावित सभी टारगेट पहले ही चिन्हित किए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वहां की सरकार अपने नागरिकों पर सख्त नियंत्रण रखती है और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स व बसिज जैसे संगठनों के जरिए दबाव बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान तेल की कीमतों के जरिए दुनिया पर दबाव डालने की कोशिश करता है। इस्राइल ने ईरान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो सैन्य कार्रवाई और ज्यादा खतरनाक होगी, जो ईरान की नींव तक हिला सकती है। काट्ज ने यह