वायरल वीडियो में “चीन ने ईरानी जहाज के हमलावर पकड़े” दावा निकला फर्जी

4/22/2026, 11:34:00 AM

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को चीन की कार्रवाई बताकर शेयर किया गया, लेकिन जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। वीडियो असल में भारत-सेशेल्स के संयुक्त सैन्य अभ्यास का निकला।

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें समुद्र में एक जहाज पर सशस्त्र सैनिक कुछ लोगों को हिरासत में लेते दिखाई दे रहे हैं। कई यूज़र्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि “चीन ने ईरानी जहाज पर हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ्तार किया” और इसे ईरान के समर्थन में चीन की कार्रवाई बताया। हालांकि, फैक्ट-चेक में यह दावा पूरी तरह गलत निकला। डेटा-फैक्ट-चेकिंग पोर्टल DFRAC की जांच में सामने आया कि इस वीडियो का चीन या ईरानी जहाज पर किसी हमले से कोई संबंध नहीं है। जांच के मुताबिक, यह वीडियो भारत और सेशेल्स के बीच हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास “Lamitiye 2026” का हिस्सा है। इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा और VBSS (Visit, Board, Search and Seizure) जैसी प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग दी गई थी। आगे की पड़ताल में यही वीडियो कई न्यूज़ चैनलों के YouTube प्लेटफॉर्म पर भी मिला, जहां इसे इसी सैन्य अभ्यास की कवरेज के रूप में दिखाया गया था। साथ ही, सोशल मीडिया पोस्ट्स में जा