भारत ने AI गवर्नेंस के लिए कैबिनेट-लेवल बॉडी AIGEG बनाई

4/22/2026, 11:10:00 AM

सरकार ने AI को रोजगार, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जोड़ते हुए AIGEG नाम की हाई-लेवल बॉडी बनाई है। यह समूह AI से जुड़े फैसलों को coordinated तरीके से आगे बढ़ाएगा।

भारत सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि रोजगार, इंडस्ट्रियल पॉलिसी और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा एक बड़ा रणनीतिक मुद्दा मानते हुए एक कैबिनेट-लेवल बॉडी का गठन किया है। इस नए ग्रुप का नाम “AI Governance and Economic Group (AIGEG)” रखा गया है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे, जबकि राज्य मंत्री जितिन प्रसाद उपाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे। इस ग्रुप में कई बड़े संस्थानों और विभागों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं, जैसे NITI Aayog, मुख्य आर्थिक सलाहकार, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, दूरसंचार विभाग, आर्थिक मामलों और विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी, साथ ही नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट के सदस्य। इसके साथ ही एक अलग “Technology and Policy Expert Committee” भी बनाई जाएगी, जो AI से जुड़े नए रिस्क और टेक्नोलॉजी ट्रेंड पर एक्सपर्ट सलाह देगी। इस पहल का मकसद यह है कि AI से जुड़े फैसले अब एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर लिए जाएं जहां टेक पॉलिसी, रोजगार