अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी: ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल नहीं बन रही, जानें वजह
4/18/2026, 11:07:00 AM
अक्षय कुमार ने साफ किया है कि हेरा फेरी 3 फिलहाल नहीं बन रही है और अगले एक साल तक इसके शुरू होने की संभावना भी कम है। फिल्म कानूनी और एग्रीमेंट से जुड़े कई मुद्दों में फंसी हुई है, हालांकि तीनों एक्टर्स के बीच कोई दिक्कत नहीं है। भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि सही समय आने पर ही फिल्म बनेगी।
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है कि हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल नहीं बन रही है और इसमें अभी काफी समय लग सकता है। यह फिल्म शुरू से ही विवादों में रही है। खासतौर पर परेश रावल के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर ने फैंस और खुद अक्षय कुमार को भी चौंका दिया था। इसके बाद फिल्म के कॉपीराइट को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया, जिसमें एक साउथ के प्रोड्यूसर और फिरोज नाडियाडवाला के बीच कानूनी टकराव सामने आया। हाल ही में रिलीज हो चुकी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा, “हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल नहीं बन रही है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म दोबारा ट्रैक पर आ गई है, तो उन्होंने बताया कि अभी अगले एक साल तक इस पर काम होने की संभावना नहीं है। अक्षय ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े कई मुद्दे हैं, जो इसे आगे बढ़ने से रो