Apple बना रहा AI ग्लासेस: Meta Ray-Ban को टक्कर, नया टेक युग शुरू होने के आसार

4/14/2026, 9:55:00 AM

Apple AI ग्लासेस पर तेजी से काम कर रहा है, जो अब एडवांस टेस्टिंग स्टेज में हैं और Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देंगे। ये ग्लासेस AI और AR के जरिए नेविगेशन, ट्रांसलेशन, नोट्स और रियल-टाइम जानकारी सीधे आंखों के सामने दिखा सकते हैं।

Apple अपने आने वाले AI ग्लासेस को लेकर काफी सीरियस है। अब यह प्रोजेक्ट सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं रहा, बल्कि इंटरनल टेस्टिंग के एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस समय चार अलग-अलग डिजाइन वेरिएंट्स पर काम कर रही है। इन डिजाइनों में अलग-अलग फ्रेम स्टाइल, कलर ऑप्शन और खास तौर पर एक नया वर्टिकल कैमरा सिस्टम शामिल है, जो यूजर के विज़न के साथ बेहतर काम करेगा। इसका सीधा मुकाबला Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस से माना जा रहा है, जो पहले से मार्केट में मौजूद हैं। Apple इस प्रोडक्ट को सिर्फ एक और गैजेट नहीं मान रहा, बल्कि इसे अपने अगले बड़े कंज़्यूमर हार्डवेयर कैटेगरी के रूप में देख रहा है। जैसे iPhone ने कभी स्मार्टफोन इंडस्ट्री को बदल दिया था, वैसे ही कंपनी चाहती है कि AI ग्लासेस “पोस्ट-स्मार्टफोन” दौर की शुरुआत करें। साथ ही Apple फोल्डेबल iPhone जैसे फ्यूचर प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रहा है, जिससे साफ है कि कंपनी लंबे समय की प्लानिंग कर रही है। इन स्मार्ट ग्लासेस की सबसे बड़ी