WhatsApp का नया Username फीचर: अब बिना नंबर शेयर किए करें चैट
4/10/2026, 1:00:00 PM
WhatsApp नया username फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स बिना फोन नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे। यह फीचर अभी beta में है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। इसमें username के साथ एक 4-digit security key का ऑप्शन भी मिलेगा, लेकिन अगर same username Facebook/Instagram पर यूज किया गया तो प्राइवेसी रिस्क बढ़ सकता है।
WhatsApp जल्द ही एक नया username फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना अपना फोन नंबर बताए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। यह फीचर प्राइवेसी के लिहाज से बड़ा अपडेट माना जा रहा है, क्योंकि अब लोगों को चैट करने के लिए अपना नंबर शेयर नहीं करना पड़ेगा। यह फीचर सबसे पहले WABetaInfo ने iOS के WhatsApp beta वर्जन (26.1.10.70) में देखा है। फिलहाल यह कुछ ही beta testers के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। यह Android, iOS, Windows और Web सभी प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। जब यह फीचर उपलब्ध होगा, तब यूजर्स अपने profile settings में जाकर username सेट कर सकेंगे। सेट किया गया username सीधे उनके अकाउंट से जुड़ा होगा और उसे फोन नंबर की जगह शेयर किया जा सकेगा। Username बनाने के लिए WhatsApp ने कुछ नियम तय किए हैं: Username 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए इसमें कम से कम एक letter जरूरी है केवल छोटे अक्षर (a–z), नंबर (0–9), dot (.) और underscore (_) ही