ईरान–अमेरिका सीज़फायर पर भ्रामक दावे: क्या सच में ईरान ने “युद्ध जीत लिया”?

4/8/2026, 12:45:00 PM

सोशल मीडिया पर फैल रहा “ईरान ने युद्ध जीत लिया” वाला दावा गलत और भ्रामक है। सल में सिर्फ 2 हफ्तों का अस्थायी सीज़फायर हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों ने कुछ शर्तों पर सहमति दी है। यह किसी की पूरी जीत नहीं, बल्कि एक नाजुक और शर्तों पर आधारित समझौता है।

अमेरिका–ईरान तनाव के बीच दो हफ्तों के सीज़फायर और होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई भ्रामक दावे तेजी से वायरल होने लगे। कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि “ईरान ने युद्ध जीत लिया” और अमेरिका को उसकी सभी शर्तें माननी पड़ीं। हालांकि, आधिकारिक बयानों और विश्वसनीय रिपोर्ट्स से यह दावा सही साबित नहीं होता। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे कई स्क्रीनशॉट्स और पोस्ट्स में कहा गया कि ईरान ने अपनी 10-बिंदु योजना मनवा ली और अमेरिका को “घुटने टेकने” पर मजबूर कर दिया। कुछ यूजर्स ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया, खासकर CNN के लाइव ब्लॉग की हेडलाइन का हवाला देते हुए भी इस दावे को फैलाया। लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के आधिकारिक बयान के अनुसार, ईरान ने सिर्फ यह कहा है कि अगर उस पर हमले बंद होते हैं, तो वह दो हफ्तों तक सैन्य कार्रवाई रोकेगा और इस दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही की अनुमति देगा। इस बयान में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि ईरान ने युद्ध जीत लिया ह