CBSE का बड़ा बदलाव: 2026–27 से तीन-भाषा फॉर्मूला और Maths-Science दो स्तर पर

4/4/2026, 10:47:00 AM

CBSE 2026–27 से कक्षा 6 में तीन-भाषा फॉर्मूला और कक्षा 9 से Maths-Science के दो स्तर (स्टैंडर्ड और एडवांस) लागू करेगा। साथ ही AI और Computational Thinking को भी धीरे-धीरे अनिवार्य किया जाएगा, जिससे छात्रों को ज्यादा flexibility और नई स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेकेंडरी स्तर की शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए नया करिकुलम ढांचा जारी किया है। इसके तहत 2026–27 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 से तीन-भाषा फॉर्मूला लागू किया जाएगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से 2030–31 तक कक्षा 10 तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। साथ ही कक्षा 9 से गणित और विज्ञान को दो स्तर—स्टैंडर्ड और एडवांस—में बांटा जाएगा, ताकि छात्रों को उनकी क्षमता और रुचि के अनुसार पढ़ाई का विकल्प मिल सके। नए भाषा ढांचे में विषयों को R1, R2 और R3 स्तर में बांटा जाएगा। R1 छात्र की मुख्य या सबसे मजबूत भाषा होगी, R2 दूसरी भाषा और R3 तीसरी भाषा। CBSE ने स्पष्ट किया है कि इन तीन भाषाओं में से कम से कम दो भारतीय भाषाएं होना जरूरी है। साथ ही एक ही भाषा को अलग-अलग स्तर पर एक साथ नहीं चुना जा सकेगा। 2028 तक ट्रांजिशन फेज में अलग-अलग स्तर के लिए अलग सिलेबस और प्रश्नपत्र होंगे, जबकि 2031 से तीनों स्तरों के लिए अलग परीक्षा व्यवस्था लागू होगी। Maths और Science के लिए भी दो-स्तरीय सि