राजस्थान में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: ANTF का शिकंजा, करोड़ों का नशा जब्त
3/28/2026, 11:31:00 AM
Anti-Narcotics Task Force Rajasthan (ANTF) ने राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में कार्रवाई कर अफीम, डोडा-पोस्त और MD ड्रग समेत करीब 3 करोड़ का नशा जब्त किया। ऑपरेशन के दौरान बाप-बेटे समेत एक इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिससे बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ।
राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Anti-Narcotics Task Force Rajasthan (ANTF) ने एक साथ कई जिलों में छापेमारी कर भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘विषभिषण’ और ‘पहाड़िया’ के तहत की गई, जिसे हाल के दिनों की सबसे बड़ी ड्रग सीज़र में से एक माना जा रहा है। जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, ANTF ने राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा जिलों में एक साथ ऑपरेशन चलाकर 57.640 किलो अफीम, 35.920 किलो डोडा-पोस्त और 21.83 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MD बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। आईजी ANTF विकास कुमार के अनुसार, ऑपरेशन ‘विषभिषण’ के तहत पुलिस ने अफीम तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए सरगना भंवर सिंह और उसके बेटे जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को कमली घाट के रास्ते मारवाड़ की ओर जाते समय दो गाड़ियों समेत पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क खेतों और धार्मिक स्थलों की आड़ में सप्लाई