जोधपुर में ISIS से जुड़े ग्रुप का हैंडलर पकड़ा गया: युवाओं का ब्रेनवॉश करता था, मोबाइल से खुले कई राज
3/25/2026, 3:05:00 PM
जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक 19 साल के युवक जीशान को ISIS से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह ‘BENX’ नाम के ग्रुप का एडमिन था और युवाओं को कट्टरपंथी वीडियो व मैसेज भेजकर ब्रेनवॉश करता था। उसने मोबाइल से डेटा डिलीट कर दिया था, लेकिन फॉरेंसिक टीम ने उसे रिकवर कर लिया। वह करीब 2 साल से इस नेटवर्क से जुड़ा था और विदेशी कनेक्शन होने की भी आशंका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
जोधपुर में ISIS से जुड़े ग्रुप का हैंडलर पकड़ा गया: युवाओं का ब्रेनवॉश करता था, मोबाइल से खुले कई राज जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ISIS से जुड़े एक सोशल मीडिया नेटवर्क के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के मोबाइल से संदिग्ध वीडियो मिले हैं, जिन्हें वह सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर युवाओं का ब्रेनवॉश करता था और उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा की ओर ले जाता था। वह पहले से जेल में बंद ISIS से जुड़े लोगों के संपर्क में भी था। दरअसल, कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था, जो ISIS विचारधारा से जुड़ा था। पूछताछ में जोधपुर के नई सड़क इलाके के 19 साल के जीशान का नाम सामने आया। इसके बाद मंगलवार शाम विजयवाड़ा पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और सदर बाजार थाना प्रभारी माणक राम की टीम के साथ मिलकर देर रात जीशान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी चालाक था। उसने अपने मोबाइल से सभी संदिग्ध और देश-विरोधी कंटेंट पहले ही डिलीट कर दिया था, लेकिन पुल