Road Incident: हनुमानगढ़ में बस-ट्रॉला भिड़ंत, 5 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण हादसा
3/18/2026, 12:59:00 PM
हनुमानगढ़ में बस और ट्रॉले की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 यात्री घायल हुए। हादसा ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार की वजह से हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है और जांच जारी है।
Hanumangarh Road Incident: हनुमानगढ़ में बस और ट्रॉले की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए. हादसा रावतसर के बरमसर गांव के पास हुआ, जहां बस ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रॉले से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. प्रशासन के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. यह दर्दनाक हादसा रावतसर थाना क्षेत्र के सरदारशहर रोड स्थित बरमसर गांव के पास मेगा हाईवे पर सुबह करीब 7 बजे हुआ. यहां एक प्राइवेट स्लीपर बस और सरसों से भरे ट्रॉले के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. जानकारी के अनुसार, बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी. रास्ते में मेगा हाईवे पर सरसों से भरी दो ट्रॉलियां साइड में खड़ी थीं. बस चालक इन ट्र