OpenAI ने लॉन्च किए GPT-5.4 Mini और Nano, जानिए क्या है खास

3/18/2026, 12:27:00 PM

OpenAI ने GPT-5.4 Mini और Nano लॉन्च किए हैं, जो तेज, सस्ते और efficient AI मॉडल हैं। Mini बेहतर performance और speed देता है, जबकि Nano छोटे और बार-बार होने वाले काम जल्दी पूरा करता है। इनसे कंपनियों और यूजर्स को कम लागत में ज्यादा काम करने में मदद मिलेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने अपने नए AI मॉडल GPT-5.4 Mini और GPT-5.4 Nano लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के अब तक के सबसे तेज और हल्के (lightweight) मॉडल बताए जा रहे हैं, जिनका मकसद है रोजमर्रा के कामों को तेज, सस्ता और ज्यादा efficient बनाना। GPT-5.4 Mini: तेज और स्मार्ट परफॉर्मेंस GPT-5.4 Mini को ChatGPT में लाइव कर दिया गया है और यह कई तरह के काम आसानी से संभाल सकता है। इसमें coding, understanding और tools के इस्तेमाल की क्षमता को बेहतर किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह पहले के मॉडल्स से दोगुने से ज्यादा तेज है और बड़े मॉडल के करीब performance देता है। इससे यूजर्स को smooth और बिना रुकावट का experience मिलता है। यूजर्स को कैसे मिलेगा एक्सेस? OpenAI इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए rollout कर रहा है। Free और Go प्लान वाले यूजर्स इसे “Thinking” option के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। Paid users के लिए यह एक strong backup model की तरह भी काम करेगा। इसके अलावा, यह API और developer tools मे