ऑस्कर 2026: नॉमिनीज को मिलेगा ₹3.20 करोड़ का लग्जरी गिफ्ट बैग

3/12/2026, 11:26:00 AM

ऑस्कर 2026 में नॉमिनीज को लगभग ₹3.20 करोड़ कीमत का लग्जरी “Everybody Wins” गिफ्ट बैग दिया जाएगा। इसमें कुल 23 आइटम शामिल हैं, जिनमें लग्जरी ट्रैवल पैकेज, वेलनेस रिट्रीट, ब्यूटी ट्रीटमेंट और कई प्रीमियम लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स ऑस्कर 2026 को लेकर दुनियाभर में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बार 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी नॉमिनीज को मिलने वाला खास लग्जरी गिफ्ट बैग चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल ऑस्कर नॉमिनीज को मिलने वाले “Everybody Wins” गिफ्ट बैग की अनुमानित कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस बैग में कुल 23 लग्जरी आइटम और सर्विसेज शामिल हैं, जिनमें महंगे ट्रैवल पैकेज, ब्यूटी ट्रीटमेंट और कई प्रीमियम लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स दिए जाएंगे। यह गिफ्ट बैग लॉस एंजिल्स की मार्केटिंग कंपनी Distinctive Assets तैयार करती है। कंपनी पिछले कई सालों से ऑस्कर नॉमिनीज के लिए इस खास गिफ्ट बैग को क्यूरेट कर रही है। इसका उद्देश्य नॉमिनेशन पाने वाले कलाकारों को खास अनुभव देना और कई ब्रांड्स को ग्लोबल पहचान दिलाना है। गिफ्ट बैग में शामिल 23 लग्जरी आइटम और सर्विस कोस्टा रिका में प्राइवेट लग