Amazon ने 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की, AI से करवाई कोडिंग… अब ऐप बार-बार क्रैश
3/11/2026, 11:28:00 AM
Amazon ने हाल ही में करीब 30,000 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की छंटनी कर AI-based coding पर ज्यादा भरोसा किया। लेकिन इसके बाद कंपनी की वेबसाइट और ऐप एक हफ्ते में चार बार क्रैश हो गए और कई यूजर्स को Checkout जैसे जरूरी बटन भी नहीं दिखे। रिपोर्ट्स के मुताबिक AI-assisted या “Vibe Coding” से बने कोड में गड़बड़ी इसकी वजह हो सकती है। अब कंपनी ने सीनियर इंजीनियरों की मीटिंग बुलाकर निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी के बिना कोई नया कोड सिस्टम में नहीं जोड़ा जाएगा। यह मामला दिखाता है कि AI कोड बना सकता है, लेकिन क्वालिटी चेक और समस्या ठीक करने के लिए इंसानी डेवलपर्स अभी भी जरूरी हैं।
Amazon ने 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की, AI से करवाई कोडिंग… अब ऐप बार-बार क्रैश AI-assisted coding अब Amazon के लिए बड़ी परेशानी बनती दिख रही है। पिछले एक हफ्ते में कंपनी की वेबसाइट और ऐप चार बार डाउन हो चुके हैं। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से कई यूजर्स को Checkout जैसे जरूरी बटन ही नहीं दिख रहे थे, जिससे वे खरीदारी पूरी नहीं कर पा रहे थे। मामला इतना गंभीर हो गया कि कंपनी को अपने टॉप इंजीनियरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलानी पड़ी। हालांकि Amazon ने आधिकारिक तौर पर ऐप और वेबसाइट डाउन होने की वजह नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे “Vibe Coding” से जोड़कर देखा जा रहा है। क्या है Vibe Coding? पिछले कुछ समय से टेक इंडस्ट्री में एक ट्रेंड की चर्चा हो रही है—AI से कोडिंग। इसमें डेवलपर सिर्फ AI को एक प्रॉम्प्ट देता है और AI खुद ही कोड लिखकर ऐप या फीचर बना देता है। इस तरीके को अनौपचारिक तौर पर Vibe Coding कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि Amazon ने पिछले महीनों में लगभग 30,000 सॉफ्टवेयर इंजीनिय