Meesho को 1,500 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स नोटिस, कंपनी ने कहा—ऑर्डर को चुनौती देंगे
3/7/2026, 2:00:00 PM
Meesho को असेसमेंट ईयर 2023–24 के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश से सहमत नहीं है और इसे कानूनी रूप से चुनौती देगी। कंपनी के अनुसार इस नोटिस का उसके बिजनेस या ऑपरेशन्स पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। वहीं हाल ही में जारी तिमाही नतीजों में कंपनी का नेट लॉस बढ़कर 491 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि रेवेन्यू 32% बढ़कर 3,517 करोड़ रुपये पहुंच गई।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho को असेसमेंट ईयर 2023–24 के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने 7 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी और कहा कि वह इस ऑर्डर को चुनौती देगी। कंपनी के मुताबिक यह डिमांड Income Tax Act की धारा 143(3) के तहत जारी असेसमेंट ऑर्डर और धारा 156 के तहत डिमांड नोटिस के जरिए जारी की गई है। फाइलिंग के अनुसार टैक्स विभाग ने कुल 1,499,73,82,840 रुपये की डिमांड उठाई है, जिसमें लागू ब्याज भी शामिल है। Meesho का कहना है कि वह असेसमेंट ऑर्डर में की गई टिप्पणियों और एडजस्टमेंट से सहमत नहीं है और इस डिमांड को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने फाइलिंग में कहा, “कंपनी को विश्वास है कि इस मामले में उसके पास मजबूत कानूनी और तथ्यात्मक आधार हैं और अपने हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।” कंपनी ने यह भी बताया कि इस आदेश का उसकी वित्तीय स्थिति, ऑपरेशन्स या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। पहले