जयपुर के श्याम नगर इलाके में 10 मंजिला अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट में रहने वाले परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन आग तेजी से फैल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। धुएं में फंसे लोगों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। छत पर फंसे दो परिवारों, जिनमें 80 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, को हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। आग में फ्लैट और सारा सामान जलकर राख हो गया।
जयपुर के एक 10 मंजिला अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर बने फ्लैट में मंगलवार सुबह तेज आग लग गई। श्याम नगर थाना पुलिस ने रेजिडेंसी गार्ड्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पूरी बिल्डिंग खाली करवाई। जान बचाने के लिए छत पर पहुंचे और फंस गए दो परिवारों को हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से नीचे उतारा गया।
पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पूरा फ्लैट जल गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। SHO (श्याम नगर) दलवीर सिंह ने बताया कि श्याम नगर जनपथ पर ‘अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी’ नाम से 10 मंजिला अपार्टमेंट है।
यहां बने फ्लैट्स में करीब 200 लोग रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे 6वीं मंजिल पर रहने वाले कमल के फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट से उठती आग की लपटें देखकर कमल अपने परिवार के साथ तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रूप ले लिया।
तेज लपटों के साथ काला धुआं फैलने लगा। हंगामा मचने पर अपार्टमेंट के लोग अपने-अपने फ्लैट्स से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेजिडेंसी गार्ड्स के साथ मिलकर सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धुएं से पूरा अपार्टमेंट भर गया था। रेस्क्यू में शामिल कॉन्स्टेबल अंकित और मुखराम किसी तरह 5वीं मंजिल तक पहुंचे। वहां लगे कांच तोड़कर धुआं बाहर निकाला गया और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर लाया गया।
Disclaimer
Disclaimer:
Images are for illustrative purposes only and some editing of images done by using AI.
Published by: Netgram Team. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.
करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। फ्लैट और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया। आग से बचने के लिए दो परिवारों के 8 लोग लिफ्ट से बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए। जब आग बढ़ी तो वे नीचे आने लगे, लेकिन वॉयरिंग जलने से लिफ्ट बंद हो गई।
धुआं बढ़ने के कारण वे छत पर ही फंस गए। इनमें 80 साल की एक बुजुर्ग महिला भी थीं, जो चल-फिर नहीं सकती थीं। पुलिस ने उन्हें बचाने के लिए हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड मंगवाई। उसकी मदद से सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।