जयपुर में 10 मंजिला बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर आग: हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड से बुजुर्ग महिला को बचाया, फ्लैट्स में करीब 200 लोग रहते हैं

3/3/2026, 11:21:00 AM

जयपुर के श्याम नगर इलाके में 10 मंजिला अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट में रहने वाले परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन आग तेजी से फैल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। धुएं में फंसे लोगों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। छत पर फंसे दो परिवारों, जिनमें 80 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, को हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। आग में फ्लैट और सारा सामान जलकर राख हो गया।

जयपुर में 10 मंजिला बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर आग: हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड से बुजुर्ग महिला को बचाया, फ्लैट्स में करीब 200 लोग रहते हैं जयपुर के एक 10 मंजिला अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर बने फ्लैट में मंगलवार सुबह तेज आग लग गई। श्याम नगर थाना पुलिस ने रेजिडेंसी गार्ड्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पूरी बिल्डिंग खाली करवाई। जान बचाने के लिए छत पर पहुंचे और फंस गए दो परिवारों को हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से नीचे उतारा गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पूरा फ्लैट जल गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। SHO (श्याम नगर) दलवीर सिंह ने बताया कि श्याम नगर जनपथ पर ‘अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी’ नाम से 10 मंजिला अपार्टमेंट है। यहां बने फ्लैट्स में करीब 200 लोग रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे 6वीं मंजिल पर रहने वाले कमल के फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट से उठती आग की लपटें देखकर कमल अपने परिवार के साथ तुरंत बाहर निकल आए। कुछ