US-Israel Attack on Iran: Middle East में जंग और तेज, मिसाइल हमले और सैकड़ों लोगों की मौत
3/2/2026, 4:10:00 PM
अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक की, जिसके बाद ईरान ने भी कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए। इस बढ़ते संघर्ष में सैकड़ों लोगों की मौत की खबर है, जिसमें एक स्कूल पर हमले में 175 लोगों की जान गई। ईरान का दावा है कि अब तक 555 लोग मारे गए हैं। लेबनान, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और यूएई भी इस तनाव की चपेट में आ गए हैं। कई अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश होने की खबर है। डोनाल्ड ट्रंप ने और अमेरिकी सैनिकों की मौत की आशंका जताई, जबकि भारत और चीन ने स्थिति पर चिंता व्यक्त की। इस युद्ध का असर ग्लोबल स्तर पर दिख रहा है—6000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हुईं, भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।
US-Israel Attack on Iran: Middle East में जंग और तेज, मिसाइल हमले और सैकड़ों लोगों की मौत मिडिल ईस्ट में तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए। इस लड़ाई का असर पूरे इलाके के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट पर भी दिख रहा है। ⏱️ 16:09 PM दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। ⏱️ 16:08 PM रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की सेना के 5 जवान मारे गए। ⏱️ 16:05 PM ईरान ने दावा किया कि इजराइली प्रधानमंत्री के ऑफिस पर मिसाइल हमला किया गया। वहीं नेतन्याहू की हालत को लेकर अभी भी साफ जानकारी नहीं है। ⏱️ 16:05 PM एक रिपोर्ट के अनुसार इस संघर्ष में एक चीनी नागरिक की मौत हुई है। ⏱️ 16:04 PM रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने “डिजिटल फॉग” तकनीक का इस्तेमाल कर ईरान में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बना दी। ⏱️ 16:03 PM ईरान ने कहा कि ओमान पर हमला उनका फैसला नहीं था, सेना ने अपने स्तर