नेहरू पार्क स्थित डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में साझा साहित्य संकलन ‘मीरा और मोहन’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन कुमार जोशी ने कहा कि आज पढ़ने की आदत कम होती जा रही है।
जोधपुर। साझा साहित्य संकलन ‘मीरा और मोहन’ के लोकार्पण अवसर पर समाजसेवी परमानंद केसानी ने पुस्तक को भक्ति, शक्ति और विचारों का पुंज बताते हुए कहा कि इसमें शामिल रचनाएँ पाठकों को मीरा और मोहन के सच्चे प्रेम का दर्शन कराती हैं।
उन्होंने कहा, “मोहन को पाने के लिए ज़हर का प्याला पीना पड़ता है।” केसानी ने यह भी कहा कि ऐसी साहित्यिक पुस्तकें समय-समय पर पाठकों के बीच आती रहनी चाहिए, ताकि साहित्य और भक्ति की परंपरा निरंतर समृद्ध होती रहे।
नेहरू पार्क स्थित डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में साझा साहित्य संकलन ‘मीरा और मोहन’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन कुमार जोशी ने कहा कि आज पढ़ने की आदत कम होती जा रही है। युवा पीढ़ी को शब्दों के संस्कार और स्वाध्याय पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और समर्पण को अपना मूल मंत्र बनाएँ।
स्वागत उद्बोधन में समाजसेवी निरूपा पटवा ने कहा कि जब कोई कार्य आरंभ किया जाता है, तो प्रकृति भी परीक्षा लेती है। उन्होंने दिलीप जी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रयासों की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित ने कहा कि मीरा भक्ति की पराकाष्ठा हैं। जब भक्ति अपने चरम पर पहुँचती है, तो नारायण को भी भक्त के पास आना पड़ता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता एनडी निम्बावत ने कहा कि मीरा के व्यक्तित्व और उनकी भक्ति पर बहुत कुछ कहा जा सकता है, लेकिन आज लोग उन्हें भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साझा साहित्य संकलन में मीरा के बहुआयामी व्यक्तित्व का दिग्दर्शन होता है।
पुस्तक के प्रबंध संपादक दिलीप कुमार पुरोहित ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में राखी पुरोहित ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
साझा साहित्य संकलन की प्रधान संपादक नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, सह-संपादक राखी पुरोहित तथा संरक्षक एनडी निम्बावत ‘सागर’ हैं। कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश कल्ला ने किया।
इस अवसर पर सुमनेश व्यास, दिलीप केसानी, हर्षद सिंह भाटी, राजेश भेरवानी, प्रमोद वैष्णव, गोवरधन सुथर, अशफाक अहमद फौजदार, पंकज बिंदास, चरणजीत सिंह छाबड़ा, योगेश लोहिया, केवलचंद कोठारी, जुगल किशोर सारस्वत, बसंती पंवार, सुधा गर्ग, डॉ. छगनराज राव, डॉ. दीपा परिहार, श्याम गुप्ता ‘शान्त’, असरार आहिल, चंद्रशेखर और कमल शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मीरा और मोहन पुस्तक, जोधपुर साहित्य समाचार, Meera aur Mohan book launch, Jodhpur sahitya sammelan,Rajasthan literature event, Hindi sahitya news
Published by: Sadiq Tak. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.
Previous Article
Next Article