घर बैठे नौकरी का लालच, युवक बना ठगी का शिकार: कहा गया – सिर्फ 2 घंटे काम करना पड़ेगा, ठगों ने अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए
2/28/2026, 12:32:00 PM
जोधपुर में पार्ट-टाइम वर्क फ्रॉम होम नौकरी का झांसा देकर एक युवक से करीब 2.76 लाख रुपये ठग लिए गए। सरदारपुरा निवासी लोकेन्द्र सिंह को टेलीग्राम लिंक के जरिए एक फर्जी कंपनी ने जॉब ऑफर दिया और आईडी बनवाकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए।
जोधपुर में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर ठग उससे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। बार-बार पैसे देने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तब युवक को समझ आया कि उसके साथ धोखा हो गया है। सरदारपुरा थाने में इस्तगासे के जरिए दी गई रिपोर्ट में बीएम कॉलेज, सरदारपुरा के रहने वाले लोकेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि 22 मई 2025 को उनके पास रहेजकॉर्प नाम की कंपनी की तरफ से टेलीग्राम लिंक का एसएमएस आया। मैसेज भेजने वाले ने बताया कि यह पार्ट टाइम जॉब है और दिए गए लिंक पर एक आईडी बनानी होगी। कहा गया कि रोजाना सिर्फ एक-दो घंटे काम करना होगा। युवक ने लिंक खोलकर आईडी बना ली, जो सफलतापूर्वक बन गई। इसके बाद उसे अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। 2.78 लाख रुपए कराए ट्रांसफर इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लोकेन्द्र सिंह के क्रेडिट कार्ड से 78,000 रुपए ट्रांसफर कराए गए। फिर आई