डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती Gramin Dak Sevak Online Engagement Schedule-II, July-2026 के तहत की जा रही है। भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के कुल 23,757 पद हैं। इनमें राजस्थान सर्किल के लिए 1,009 पद रखे गए हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती Gramin Dak Sevak Online Engagement Schedule-II, July-2026 के तहत की जा रही है। भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के कुल 23,757 पद हैं। इनमें राजस्थान सर्किल के लिए 1,009 पद रखे गए हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
डाक विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2026 को जारी हुआ था। वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हुई, जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से शुरू हुए। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है। जिन उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करना है, उनके लिए 23 और 24 सितंबर 2026 को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।
राजस्थान में 1,009 पद राजस्थान सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 1,009 पद हैं। इनमें 470 पद सामान्य वर्ग, 114 OBC, 138 SC, 133 ST और 120 EWS के लिए हैं। इसके अलावा PWD-A के 13, PWD-B के 9, PWD-C के 10 और PWD-DE के 2 पद शामिल हैं। राजस्थान के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा हिंदी है। उम्मीदवार ने कम से कम 10वीं कक्षा तक हिंदी विषय पढ़ा होना चाहिए।
देशभर में सबसे ज्यादा पद नॉर्थ ईस्टर्न सर्किल में 2,614, महाराष्ट्र में 2,431, तमिलनाडु में 2,118, पश्चिम बंगाल में 1,762, उत्तर प्रदेश में 1,691 और मध्य प्रदेश में 1,450 हैं। भर्ती में कुल 23,757 पदों में 10,640 UR, 4,433 OBC, 3,082 SC, 2,773 ST और 2,160 EWS पद शामिल हैं।
10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना चाहिए। इसके अलावा जिस सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा का अध्ययन कम से कम 10वीं तक किया होना चाहिए।
उम्मीदवार को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए और साइकिल चलाना भी आना चाहिए। स्कूटर या बाइक चलाने में सक्षम उम्मीदवार भी निर्धारित घोषणा दे सकता है। शैक्षणिक योग्यता 20 अगस्त 2026 तक प्राप्त होनी चाहिए।
Disclaimer
Disclaimer :
Images are for illustrative purposes only and some editing of images done by using AI. अस्वीकरण: इस्तेमाल की गई तस्वीरें केवल जानकारी/उदाहरण के उद्देश्य से हैं और तस्वीरों में कुछ बदलाव या एडिटिंग AI की मदद से की गई है।
Published by: Zoya. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.
उम्र 18 से 40 साल आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। SC और ST वर्ग को अधिकतम उम्र में 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। PwBD और OBC उम्मीदवारों को 13 साल तथा PwBD और SC/ST उम्मीदवारों को 15 साल तक की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है? सामान्य रूप से आवेदन शुल्क ₹100 है। हालांकि सभी महिला उम्मीदवारों, SC/ST, PwBD और Transwomen उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
परीक्षा नहीं, 10वीं के अंकों से होगा चयन India Post GDS भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए अलग से लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं रखा गया है। 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार होगी। जिन उम्मीदवारों की मार्कशीट में विषयवार अंक दिए गए हैं, उन्हें वही अंक आवेदन में भरने होंगे।
अगर मार्कशीट में केवल ग्रेड या ग्रेड पॉइंट दिए गए हैं, तो विभाग के नियमों के अनुसार उनका अंक में conversion किया जाएगा। CGPA होने पर उसे 9.5 के गुणन कारक से अंकों में बदला जाएगा। मेरिट में प्राप्त प्रतिशत की गणना चार दशमलव तक की जाएगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची GDS Online Engagement Portal पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के जरिए भी जानकारी भेजी जाएगी, लेकिन विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहें।
चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को संबंधित डिवीजन या यूनिट में 15 दिनों के अंदर दस्तावेज सत्यापन के लिए जाना होगा। उन्हें 10वीं की मार्कशीट, पहचान प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, EWS या PwBD प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इसके अलावा सरकारी अस्पताल या निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से जारी मेडिकल प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा।
दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद उम्मीदवार को अस्थायी नियुक्ति प्रस्ताव दिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय के अंदर तीन दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग और अन्य जरूरी औप
India Post GDS Recruitment 2026, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026, GDS भर्ती 2026, डाक विभाग भर्ती, 10वीं पास सरकारी नौकरी, GDS 23757 पद, राजस्थान GDS भर्ती 2026, राजस्थान GDS 1009 पद, BPM भर्ती, ABPM भर्ती, डाक सेवक भर्ती, GDS मेरिट लिस्ट, ग्रामीण डाक सेवक नौकरी
India Post GDS bharti 2026, Gramin Dak Sevak bharti, GDS vacancy 2026, dak vibhag bharti, 10vi pass sarkari naukri, Rajasthan GDS bharti, Rajasthan GDS 1009 pad, BPM bharti, ABPM bharti, Dak Sevak naukri, GDS merit list, India Post ki naukri
India Post GDS Recruitment 2026 23757 posts, Rajasthan GDS Recruitment 2026 1009 posts, 10th pass India Post GDS vacancy 2026, India Post Gramin Dak Sevak selection process 2026, GDS recruitment 2026 without exam, GDS merit list 2026 based on 10th marks, Rajasthan Gramin Dak Sevak vacancy 2026, India Post GDS application last date 2026
India Post, GDS Recruitment, GDS Vacancy 2026, Gramin Dak Sevak, India Post Recruitment, Government Jobs, 10th Pass Jobs, Rajasthan Jobs, BPM, ABPM, Dak Sevak, Sarkari Naukri, Recruitment 2026, Postal Jobs, NetGramNews, NetGram News