IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन यानी IBPS ने CRP RRBs-XV के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए देशभर में कुल 13,706 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य अभ्यर्थी 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन यानी IBPS ने CRP RRBs-XV के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए देशभर में कुल 13,706 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य अभ्यर्थी 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose), ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के पद शामिल हैं। इनमें ऑफिस असिस्टेंट के 8,183 पद, ऑफिसर स्केल-I के 4,256 पद और ऑफिसर स्केल-III के 220 पद हैं। ऑफिसर स्केल-II में जनरल बैंकिंग ऑफिसर के 666, आईटी ऑफिसर के 182, चार्टर्ड अकाउंटेंट के 81, लॉ ऑफिसर के 46, ट्रेजरी मैनेजर के 18, मार्केटिंग ऑफिसर के 16 और एग्रीकल्चर ऑफिसर के 38 पद हैं।
राजस्थान में 225 पद राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए भी इस भर्ती में अवसर है। राजस्थान ग्रामीण बैंक, जयपुर के लिए ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) के 225 पद अधिसूचित किए गए हैं। अन्य पदों की राज्यवार और श्रेणीवार जानकारी अभ्यर्थी IBPS की विस्तृत अधिसूचना के Annexure-I में देख सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख और परीक्षा तिथियां IBPS RRB भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है। आवेदन बंद होने के बाद दो दिन के लिए आवेदन में संशोधन की सुविधा दी जाएगी। ऑफिसर स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होगी, जबकि ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
ऑफिसर स्केल-I की मुख्य परीक्षा और ऑफिसर स्केल-II एवं III की सिंगल ऑनलाइन परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी। ऑफिस असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी। ऑफिसर पदों के इंटरव्यू जनवरी या फरवरी 2027 में और प्रोविजनल अलॉटमेंट फरवरी या मार्च 2027 में किया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना है? ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर दोनों पदों के लिए SC, ST और PwBD अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए ESM और DESM श्रेणी भी ₹175 शुल्क वाली श्रेणी में शामिल है। अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ₹850 आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क में GST शामिल है, जबकि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का शुल्क अलग से देना पड़ सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी ऑफिस असिस्टेंट और किसी एक ऑफिसर पद के लिए आवेदन करता है तो दोनों के लिए अलग-अलग आवेदन और शुल्क देना होगा।
Disclaimer
Disclaimer :
Images are for illustrative purposes only and some editing of images done by using AI. अस्वीकरण: इस्तेमाल की गई तस्वीरें केवल जानकारी/उदाहरण के उद्देश्य से हैं और तस्वीरों में कुछ बदलाव या एडिटिंग AI की मदद से की गई है।
Published by: Zoya. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.
उम्र सीमा आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। ऑफिस असिस्टेंट के लिए उम्र 18 से 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम तथा ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST को 5 वर्ष, OBC नॉन-क्रीमी लेयर को 3 वर्ष और PwBD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। ऑफिस असिस्टेंट के लिए कुछ विशेष श्रेणी की विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से पति से अलग रह रही और दोबारा विवाह नहीं करने वाली महिलाओं के लिए भी निर्धारित आयु छूट का प्रावधान है।
कौन कर सकता है आवेदन? ऑफिस असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता जरूरी है। संबंधित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान वांछनीय है।
ऑफिसर स्केल-I के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। कृषि, पशुपालन, आईटी, प्रबंधन, कानून, अर्थशास्त्र और लेखाशास्त्र जैसे विषयों में डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
ऑफिसर स्केल-II जनरल बैंकिंग ऑफिसर के लिए किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है। ऑफिसर स्केल-II के विशेषज्ञ पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव निर्धारित है। आईटी ऑफिसर के लिए संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और 1 वर्ष का अनुभव, CA पद के लिए ICAI से Certified Associate और 1 वर्ष का अनुभव, लॉ ऑफिसर के लिए कानून में 50 प्रतिशत अंक तथा निर्धारित अनुभव जरूरी है। इसी तरह ट्रेजरी, मार्केटिंग और एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है।
ऑफिसर स्केल-III के लिए किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
राजस्थान के लिए हिंदी भाषा जरूरी ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है। राजस्थान ग्रामीण बैंक के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा हिंदी है। अगर अभ्यर्थी ने कक्षा 8 या उससे ऊपर किसी कक्षा में हिंदी को विषय के रूप में पढ़ा है तो उसे भाषा की योग्यता पूरी करने वाला माना जाएगा। कुछ परिस्थितियों में चयन के बाद बैंक के नियमों के अनुसार भाषा सीखने के लिए छह महीने का समय भी दिया जा सकता है।
कैसे होगा चयन? ऑफिस असिस्टेंट के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और प्रोविजनल अलॉटमेंट के आधार पर होगा। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। ऑफिसर स्केल-I के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू होगा। ऑफिसर स्केल-II और III के लिए सिंगल ऑनलाइन परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा।
ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा 80 प्रश्नों की होगी और इसके लिए 45 मिनट मिलेंगे। इसमें रीजनिंग के 40 और न्यूमेरिकल एबिलिटी या क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 40 प्रश्न होंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न और 200 अंक होंगे। इसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी या हिंदी भाषा और न्यूमेरिकल एबिलिटी/क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे।
गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक यानी 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना उत्तर दिए छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
एक अभ्यर्थी कितने पदों के लिए आवेदन कर सकता है? अभ्यर्थी ऑफिस असिस्टेंट के साथ किसी एक ऑफिसर पद के लिए भी आवेदन कर सकता है। हालांकि ऑफिसर कैडर में केवल एक पद चुना जा सकता है। यानी ऑफिसर स्केल-I, II या III में से किसी एक पद के लिए ही आवेदन किया जा सकता है। दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन और शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन कैसे करें? IBPS RRB Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CRP for RRBs सेक्शन में संबंधित पद का आवेदन लिंक खोलना होगा। इसके बाद New Registration करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद मिले नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। लाइव फोटो भी कैप्चर करके अपलोड करनी होगी। सभी जानकारी जांचने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करके आवेदन फॉर्म और ई-रसीद का प्रिंट सुरक्षित रख लेना चाहिए।
अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले 10वीं का प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, श्रेणी प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र या UDID कार्ड और संबंधित पद के लिए अनुभव प्रमाणपत्र तैयार रखना चाहिए। हस्तलिखित घोषणा और हस्ताक्षर बड़े अंग्रेजी अक्षरों यानी Capital Letters में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहिए। आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। आधिकारिक वेबसाइट: IBPS की वेबसाइट ibps.in
IBPS RRB Recruitment 2026, IBPS RRB भर्ती 2026, IBPS RRB 13706 पद, ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026, ऑफिसर स्केल भर्ती 2026, राजस्थान ग्रामीण बैंक भर्ती, IBPS RRB राजस्थान 225 पद, बैंक भर्ती 2026
IBPS RRB bharti 2026, IBPS RRB 13706 pad bharti, office assistant bharti 2026, officer scale bharti 2026, Rajasthan Gramin Bank bharti, IBPS RRB Rajasthan vacancy, IBPS RRB apply online
IBPS RRB Recruitment 2026 mein 13706 padon par bharti, IBPS RRB Office Assistant 2026 Rajasthan mein 225 pad, IBPS RRB Recruitment 2026 apply online last date, IBPS RRB 2026 age limit and qualification, IBPS RRB exam date 2026, IBPS RRB Office Assistant selection process 2026
IBPS RRB, IBPS RRB Recruitment 2026, Bank Jobs, Government Jobs, Office Assistant, Officer Scale, Rajasthan Jobs, Banking Recruitment, Sarkari Naukri, Recruitment News, NetGramNews, NetGram News