IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs-XV के तहत Regional Rural Banks में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13,706 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs-XV के तहत Regional Rural Banks में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13,706 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IBPS RRB Vacancy 2026 इस भर्ती में सबसे ज्यादा 8,183 पद ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) के हैं। इसके अलावा ऑफिसर स्केल-I के 4,256 पद, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के पद शामिल हैं। राजस्थान ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के 225 पद हैं। राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए संबंधित स्थानीय भाषा हिंदी निर्धारित है।
जरूरी तारीखें आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 21 सितंबर 2026 ऑफिसर स्केल-I प्रीलिम्स: 21 और 22 नवंबर 2026 ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स: 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 ऑफिसर स्केल-I मेन्स: 20 दिसंबर 2026 ऑफिसर स्केल-II और III परीक्षा: 20 दिसंबर 2026 ऑफिस असिस्टेंट मेन्स: 30 जनवरी 2027
कौन कर सकता है आवेदन? ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है। साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
ऑफिसर स्केल-II और III के लिए पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है। उदाहरण के लिए IT Officer, Law Officer, Agriculture Officer, Marketing Officer और अन्य Specialist Officer पदों के लिए संबंधित डिग्री के साथ अनुभव भी जरूरी है।
इसलिए Officer Scale-II और III के उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पोस्ट की Eligibility और Experience जरूर जांच लें।
Disclaimer
Disclaimer :
Images are for illustrative purposes only and some editing of images done by using AI. अस्वीकरण: इस्तेमाल की गई तस्वीरें केवल जानकारी/उदाहरण के उद्देश्य से हैं और तस्वीरों में कुछ बदलाव या एडिटिंग AI की मदद से की गई है।
Published by: Zoya. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.
उम्र सीमा उम्र की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष ऑफिसर स्केल-I: 18 से अधिक और 30 वर्ष से कम ऑफिसर स्केल-II: 21 से अधिक और 32 वर्ष से कम ऑफिसर स्केल-III: 21 से अधिक और 40 वर्ष से कम आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क SC/ST/PwBD और ऑफिस असिस्टेंट के लिए निर्धारित अन्य पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175 है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹850 शुल्क निर्धारित है। अगर कोई उम्मीदवार ऑफिस असिस्टेंट के साथ किसी ऑफिसर पद के लिए भी आवेदन करता है, तो उसे दो अलग-अलग आवेदन और शुल्क जमा करने होंगे।
परीक्षा पैटर्न ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा में 80 प्रश्न और 80 अंक होंगे। परीक्षा का समय 45 मिनट रहेगा। मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न, 200 अंक और 120 मिनट का समय मिलेगा। इसमें Reasoning, Computer Knowledge, General Awareness, Hindi/English Language और Numerical Ability/Quantitative Aptitude से प्रश्न पूछे जाएंगे।
गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। चयन प्रक्रिया ऑफिस असिस्टेंट: Prelims → Mains → Provisional Allotment ऑफिसर स्केल-I: Prelims → Mains → Interview ऑफिसर स्केल-II और III: Single Online Exam → Interview ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।
कितने पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं? उम्मीदवार ऑफिस असिस्टेंट के साथ केवल एक ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकता है। यानी ऑफिसर स्केल-I, II और III में से किसी एक पद को चुनना होगा।
आवेदन करते समय ये दस्तावेज रखें तैयार आवेदन से पहले फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और जरूरत के अनुसार जाति/दिव्यांगता/अनुभव प्रमाणपत्र तैयार रखें।
सबसे जरूरी बात IBPS RRB Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी उम्र, योग्यता, स्थानीय भाषा और अनुभव की शर्त जरूर जांच लें। आवेदन में गलती से बचने के लिए फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें। आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in
IBPS RRB Recruitment 2026, IBPS RRB भर्ती 2026, IBPS RRB 13706 पद, ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026, ऑफिसर स्केल भर्ती, राजस्थान ग्रामीण बैंक भर्ती, बैंक सरकारी नौकरी 2026
IBPS RRB bharti 2026, IBPS RRB vacancy 2026, office assistant bharti, bank mein sarkari naukri, Rajasthan Gramin Bank vacancy, IBPS RRB apply online
IBPS RRB Recruitment 2026 apply online, IBPS RRB 13706 vacancy details, IBPS RRB Office Assistant eligibility 2026, Rajasthan mein IBPS RRB ke kitne pad hain, IBPS RRB application last date 2026
IBPS RRB, Banking Jobs, Government Jobs, Recruitment 2026, Office Assistant, Officer Scale-I, Rajasthan Jobs, Bank Vacancy, NetGramNews, NetGram News