पाब्लो एस्कोबार कोलंबिया का एक कुख्यात ड्रग लॉर्ड था, जिसने 'मेडेलिन कार्टेल' के जरिए दुनिया के 80% कोकीन साम्राज्य पर राज किया और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हुआ। अपनी 'प्लटा ओ प्लोमो' (रिश्वत या मौत) की हिंसक नीति के कारण उसने हजारों लोगों की जान ली, वहीं दूसरी ओर गरीबों के लिए घर और अस्पताल बनवाकर 'रॉबिन हुड' की छवि भी बनाई। बेहिसाब दौलत और खौफ के दम पर दशकों तक सरकार को चुनौती देने वाले एस्कोबार का अंत 1993 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुआ, जब वह 44 वर्ष की आयु में एक छत पर भागते समय मारा गया।
धीरे-धीरे वह छोटी चोरियों से होता हुए कारों की चोरी और फिर किडनैपिंग के धंधे में उतर गया। 2. 1970 के दशक में एस्कोबार ने कोकीन की तस्करी शुरू की। उसने 'मेडेलिन कार्टेल' (Medellín Cartel) बनाया। बेहिसाब दौलत: एक समय ऐसा था जब दुनिया की 80% कोकीन की तस्करी अकेले पाब्लो का कार्टेल करता था।
मुनाफा: वह हर दिन करीब 60 मिलियन डॉलर कमा रहा था। उसकी संपत्ति इतनी बढ़ गई थी कि वह हर महीने 2,500 डॉलर तो सिर्फ उन नोटों की गड्डियों को बांधने वाले 'रबर बैंड' पर खर्च कर देता था। चूहों का डर: मशहूर किस्सा है कि वह सालाना 2 बिलियन डॉलर सिर्फ इसलिए घटा देता था क्योंकि चूहे उसके गोदाम में रखे नोटों को कुतर देते थे।
पाब्लो एस्कोबार के बारे में रोचक तथ्य तथ्य विवरण नेट वर्थ करीब 30 बिलियन डॉलर (उस समय) फोर्ब्स सूची लगातार 7 साल तक दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल आतंक 1989 में उसने एक विमान को सिर्फ इसलिए बम से उड़ा दिया क्योंकि उसे लगा कि उसमें एक नेता सवार है पारिवारिक प्रेम भागते समय अपनी बेटी को ठंड से बचाने के लिए उसने कथित तौर पर 2 मिलियन डॉलर के नोट जला दिए थे
आज भी पाब्लो एस्कोबार की कहानी फिल्मों और सीरीज (जैसे Narcos) के जरिए लोगों को रोमांचित करती है।
Disclaimer
Disclaimer:
Images are for illustrative purposes only and some editing of images done by using AI.
Published by: Netgram Team. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.