Meta और AMD के बीच बड़ी AI चिप्स डील, करोड़ों प्रोसेसर खरीदेगा Meta
2/25/2026, 12:03:00 PM
Meta ने AI रेस में आगे बढ़ने के लिए AMD के साथ मल्टी-बिलियन डॉलर की बड़ी डील की है। इसके तहत AMD, Meta को छह गीगावॉट तक पावरफुल AI GPUs सप्लाई करेगा। इस खबर के बाद AMD के शेयर 6.5% तक चढ़ गए। Meta के CEO Mark Zuckerberg ने इसे लंबी अवधि की साझेदारी बताया। डील में Meta को भविष्य में AMD में हिस्सेदारी लेने का विकल्प भी मिला है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते अरबों डॉलर के खर्च के बीच यह समझौता टेक इंडस्ट्री में बड़ा कदम माना जा रहा है।
अमेरिकी टेक दिग्गज Meta ने प्रोसेसर निर्माता AMD के साथ बड़ी डील की है। इस समझौते के तहत Meta, AMD से करोड़ों पावरफुल AI चिप्स खरीदेगा। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को इस साझेदारी की घोषणा की। यह डील ऐसे समय में हुई है जब Meta, Google, OpenAI और Microsoft जैसी कंपनियों से जनरेटिव AI की रेस में मुकाबला कर रहा है। 2022 में ChatGPT के आने के बाद AI की दौड़ और तेज हो गई थी। हाल ही में Meta ने AMD के प्रतिद्वंद्वी Nvidia से भी बड़े पैमाने पर प्रोसेसर खरीदने की बात कही थी। कितनी बड़ी है डील? AMD, Meta को छह गीगावॉट तक के ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) सप्लाई करेगा। ये चिप्स AI सिस्टम को चलाने के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। डील की सटीक रकम नहीं बताई गई, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कई अरब डॉलर (डबल डिजिट बिलियन डॉलर) की है। घोषणा के बाद AMD के शेयर वॉल स्ट्रीट में 6.5% तक उछल गए। Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि यह AMD के साथ लंबी अवधि की साझेदारी की शुरुआत है, जिससे “इफिशिएंट AI इंफ्र