जोधपुर में 7 मिनट में 9 लाख के गहने चोरी: मंदिर में दर्शन करने गया था परिवार, बदमाश तोड़ ले गए गाड़ी का लॉक

2/24/2026, 12:37:00 PM

जोधपुर में अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने गए एक परिवार की कार का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात हुई। बदमाश गाड़ी से बैग लेकर फरार हो गए, जिसमें 9 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर और नकदी रखी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक ऑटो से आया आरोपी सिर्फ 7 मिनट में डिक्की तोड़कर सामान लेकर भाग गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोधपुर में मंदिर में दर्शन करने गए एक परिवार की गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर गाड़ी से बैग उठा ले गए, जिसमें जेवरात और कपड़े रखे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूरसागर थाने में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, आशा गहलोत पत्नी कैलाश गहलोत, निवासी नागौर पुराना बस स्टैंड दिल्ली दरवाजा, रविवार शाम को कालाबेरी स्थित अक्षरधाम मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने गई थीं। उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे पार्क की और मंदिर में चले गए। जब वापस लौटे तो गाड़ी का लॉक टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में रखा बैग गायब है, जिसमें कीमती जेवर रखे हुए थे। 7 मिनट में वारदात को दिया अंजाम सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि शाम 7:07 बजे एक ऑटो गाड़ी के पास आकर रुका। बदमाश ने गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़ा, सामान निकाला और 7:14 बजे वहां से फरार हो गया। पूरी वारदात सिर्फ 7 मिनट में अंजाम दे दी गई। बैग में थे 9 लाख से ज्यादा के गहने बैग में कपड़ों के साथ 3.5 तोला का मंगलसूत्र, 5 तोल