जोधपुर डिजिटल अरेस्ट: SBI की ‘खामोशी’ ले डूबी 1.85 करोड़, PNB की ‘नजर’ ने बचाए 22 लाख – रूह कंपा देने वाली कहानी
2/24/2026, 12:08:00 PM
राजस्थान के जोधपुर में 75 वर्षीय महिला डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का शिकार हो गईं। साइबर ठगों ने उन्हें 6 दिन तक वीडियो कॉल पर डराकर रखा और 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस दौरान State Bank of India (SBI) की शाखा संदिग्ध लेनदेन पहचानने में नाकाम रही। हालांकि बाद में Punjab National Bank (PNB) के एक कर्मचारी की सतर्कता से 22 लाख रुपये की ठगी रुक गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती। किसी भी धमकी भरे कॉल पर तुरंत कॉल काटें और 100, 112 या 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
Digital Arrest Fraud Sbi vs Pnb Scam: पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होती। बैंक और पुलिस लगातार लोगों को सतर्क कर रहे हैं, फिर भी लोग ठगों के जाल में फंस रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर से सामने आई इस घटना ने बैंकिंग सुरक्षा और बुजुर्गों की डिजिटल सेफ्टी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कमला नेहरू नगर की 75 वर्षीय सरस्वती माहेश्वरी पिछले 6 दिनों से अपने ही घर में ‘कैद’ थीं। यह कैद किसी ताले या जंजीर से नहीं, बल्कि डिजिटल डर से बनी थी। साइबर ठगों ने उनका ऐसा ब्रेनवॉश किया कि उन्हें अपने आसपास के लोग झूठे और मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहे अपराधी असली पुलिस वाले लगने लगे। इस दौरान ठगों ने उनके बैंक खातों की पूरी जानकारी हासिल कर ली और उन्हें बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे मामले में देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) की एक शाखा से भारी चूक हो गई, जबकि Punjab National Bank (PNB) की सजगता ने आगे होने वाली बड़ी ठग