AI पर भरोसा? OpenClaw ने बिना इजाज़त डिलीट किए 200+ ईमेल, मच गई बहस
2/24/2026, 10:13:00 AM
सिलिकॉन वैली का नया ओपन-सोर्स AI टूल OpenClaw तब विवाद में आ गया जब Meta की सीनियर एग्जीक्यूटिव Summer Yue के Gmail से उसके AI एजेंट ने बिना अनुमति 200 से ज्यादा ईमेल डिलीट कर दिए। जबकि साफ निर्देश था कि कोई भी एक्शन लेने से पहले कन्फर्मेशन ली जाए। AI को बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने माफी भी मांगी। एक अन्य मामले में इस टूल ने iMessage से 500 से ज्यादा अनचाहे मैसेज भेज दिए। OpenClaw के क्रिएटर ने भी माना है कि यह अभी शुरुआती स्टेज की टेक्नोलॉजी है, इसलिए इस पर पूरी तरह भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है।
क्या आप AI पर भरोसा कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब अभी भी पक्का YES नहीं है। उदाहरण के लिए, सिलिकॉन वैली का नया AI टूल OpenClaw हाल ही में एक Meta की सीनियर इंजीनियर के लिए मुसीबत बन गया, जब उसके AI एजेंट ने बिना इजाज़त उनके Gmail से ईमेल डिलीट कर दिए। हालांकि बाद में उसने “sorry” भी कहा। इस महीने की शुरुआत में सिलिकॉन वैली में एक नया AI टूल चर्चा में आया। OpenClaw, जिसे Peter Steinberger ने डेवलप किया है, एक ओपन-सोर्स ऑटोनॉमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट है। यह टूल यूज़र्स को ऐसे AI एजेंट बनाने देता है जो अलग-अलग काम खुद से कर सकते हैं। लेकिन क्या इन AI एजेंट्स पर भरोसा किया जा सकता है? Meta की एक सीनियर एग्जीक्यूटिव को हाल ही में इसका जवाब “नहीं” में मिला। उनके OpenClaw AI एजेंट ने Gmail इनबॉक्स साफ करते समय बिना अनुमति लिए ज़रूरी ईमेल डिलीट कर दिए। AI एजेंट अपने “काम” में इतना आगे बढ़ गया कि यूज़र के बार-बार रोकने के बावजूद भी वह ईमेल डिलीट करता रहा। Meta में AI Safety & Alignment की हे