भिवाड़ी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, धमाकों से मचा हड़कंप; लोग घरों से बाहर निकले
2/21/2026, 4:29:00 AM
भिवाड़ी के फूलबाग औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और ड्रम फटने लगे, जिससे आसपास के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेबर कॉलोनी, फैक्ट्रियों और मोबाइल टावर के पास होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और करीब 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
यहां लेबर कॉलोनी में तीनों तरफ फैक्ट्रियां हैं और पास में मोबाइल टावर भी हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। भिवाड़ी में सुबह करीब 5 बजे कबाड़ के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम फूलबाग औद्योगिक क्षेत्र के चैम्पियन चौक के पास है। अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। सुबह-सुबह लगी आग थोड़ी ही देर में बहुत तेज हो गई और कबाड़ में रखे ड्रम फटने लगे। जोरदार धमाकों की आवाज से पास के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ा हादसा टला दरअसल, यह इलाका लेबर कॉलोनी है, जहां चारों तरफ फैक्ट्रियां हैं और पास में मोबाइल टावर भी मौजूद हैं। ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गनीमत रही कि आग को जल्दी काबू में कर लिया गया। सूचना मिलते ही फूलबाग थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गोदाम में प्लास्टिक और