Google ने India AI Summit में 15 बिलियन डॉलर के ‘America-India Connect’ Subsea Cable Initiative का ऐलान किया
2/19/2026, 4:49:00 AM
Google अगले 5 साल में 15 बिलियन डॉलर निवेश कर नए subsea cables के जरिए भारत को अमेरिका और अन्य देशों से जोड़ेगा। CEO Sundar Pichai ने बताया कि इससे AI connectivity मजबूत होगी। साथ ही Google, All India Institute of Medical Sciences के साथ मिलकर मरीजों के लिए AI आधारित हेल्थ रिपोर्ट सिस्टम पर काम कर रहा है।
India AI Impact Summit में Google ने घोषणा की है कि वह अगले पांच सालों में 15 बिलियन डॉलर के निवेश के तहत नए subsea cables के जरिए भारत को अमेरिका से जोड़ेगा। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि उनके collaborative infrastructure initiative, जिसका नाम America-India Connect है, के तहत विशाखापट्टनम (Vizag) में एक नया international subsea gateway बनाया जाएगा। इसके अलावा, भारत को सिंगापुर, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से जोड़ने वाले तीन नए subsea routes भी तैयार किए जाएंगे, साथ ही चार strategic fibre-optic routes भी स्थापित किए जाएंगे। नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit में Google के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि यह initiative भारत, अमेरिका और साउदर्न हेमिस्फियर के कई इलाकों के बीच AI connectivity को मजबूत करने के लिए नए subsea cable routes उपलब्ध कराएगा। इस मौके पर उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि भारत का AI के क्षेत्र में सफर बेहद शानदार रहने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि Google भारत में AIIM