Rajasthan: जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 जगहों पर रेड, 9 लोग हिरासत में
2/17/2026, 10:19:00 AM
राजस्थान के 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकानों समेत 4 राज्यों में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 9 रसूखदार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि ‘हर घर जल’ योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों के ठेके दिए गए, घटिया पाइप लगाए गए और बिना काम किए भुगतान लिया गया। पहले भी PHED के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। मामले की जांच अब बड़े अफसरों और ठेकेदारों तक पहुंच चुकी है, और ACB व ED की कार्रवाई जारी है।
राजस्थान के चर्चित 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ा एक्शन लिया है। ACB ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 4 राज्यों में 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान 9 रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया गया है। JJM Scam Rajasthan: रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर ACB की रेड, 9 लोग हिरासत में NDTV Reporter Jaipur News: राजस्थान के बहुचर्चित ‘जल जीवन मिशन’ (JJM) घोटाले में ACB ने मंगलवार सुबह राज्यभर में कार्रवाई की। DIG रामेश्वर सिंह की अगुवाई में बनी SIT टीम ने जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, जालौर के साथ-साथ बिहार और झारखंड में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापे मारे। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर हलचल इस कार्रवाई का मुख्य फोकस पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकाने रहे। माना जा रहा है कि मिशन के दौरान हुए करोड़ों के घोटाले की कड़ियां बड़े अफसरों तक जुड़ी हुई हैं। सुबह-सुबह ACB की टीमों