Rajasthan Expressway: राजस्थान में यहां बनेंगे 3 एक्सप्रेस-वे, 38,000 करोड़ की लागत
2/16/2026, 11:07:00 AM
राजस्थान में पश्चिमी क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए तीन बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित हैं—जयपुर–पचपदरा, जालोर–झालावाड़ और जयपुर से फलोदी सोलर हब तक। इन परियोजनाओं से यात्रा समय लगभग आधा रह जाएगा और औद्योगिक, व्यापारिक व लॉजिस्टिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। ये एक्सप्रेस-वे प्रदेश को प्रमुख राष्ट्रीय इकोनॉमिक कॉरिडोर और गुजरात के पोर्ट से जोड़कर राजस्थान की आर्थिक विकास गति को तेज करेंगे।
राजस्थान में कुल 9 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित हैं। इनमें से 3 बड़े और अहम एक्सप्रेस-वे पश्चिमी राजस्थान को मिल रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स से प्रदेश के औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन सेक्टर को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। फिलहाल तीनों परियोजनाओं पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जमीन अधिग्रहण, डिजाइन और DPR तैयार करने का काम जारी है। सरकार का कहना है कि इन एक्सप्रेस-वे को बड़े इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जिससे राजस्थान की कनेक्टिविटी राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। 1. जयपुर से पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जयपुर रिंग रोड से शुरू होकर यह एक्सप्रेस-वे अमृतसर–जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर से पचपदरा के पास जुड़ेगा। यह 350 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे जयपुर, अजमेर, पाली और जोधपुर जिलों को जोड़ेगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 11,000 करोड़ रुपए है। अभी इस रूट पर हाईवे से 390 किमी की दूरी तय करने में 6 से 7 घंटे लगते हैं। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह सफर करीब 3.5 घंटे में पूरा होने का दावा है। 2. जालोर