जोधपुर: ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के कागजों में बदलाव के बदले रिश्वत लेने वाला पटवारी गिरफ्तार

2/12/2026, 10:39:00 AM

जोधपुर की बिलाड़ा तहसील में एसीबी ने पटवारी रोहित कुमार को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि जमीन के कागजों में नाम संशोधन के बदले उसने पहले 5 हजार रुपये मांगे थे, जो बाद में 4 हजार में तय हुए। शिकायत मिलने पर एसीबी ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Jodhpur News: जोधपुर में जमीन के कागजों में ‘संशोधन’ के बदले रिश्वत लेते हुए एसीबी ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पटवारी साधारण भूमि के कागजों में बदलाव के बदले पैसे मांग रहा था। जोधपुर के राजस्व दफ्तरों में लंबे समय से चल रहे “छोटा काम–बड़ी रिश्वत” के खेल पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने फिर सख्त कार्रवाई की है। जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के खारिया मीठापुर पटवार हल्के में तैनात पटवारी रोहित कुमार को एसीबी ने 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामला एक सामान्य जमीन संशोधन का था। परिवादी अपनी जमीन के खाते में अपनी दादी के नाम का सुधार करवाना चाहता था। आरोप है कि पटवारी ने इस काम के लिए 5 हजार रुपये की मांग की और उसे बार-बार चक्कर कटवाए। जब पीड़ित ने रकम कम करने की बात कही, तो सौदा 4 हजार रुपये में तय हुआ। एसीबी की टीम ने मौके पर पकड़ा शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उसे र