जोधपुर में एक ऑफिस और 79 दुकानें सीज: 50 लाख रुपए का यूडी टैक्स था बकाया, जमा नहीं कराने पर नगर निगम की कार्रवाई
2/11/2026, 12:32:00 PM
जोधपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स बकाया नहीं चुकाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक ऑफिस और 79 दुकानों को सीज कर दिया। करीब 50 लाख रुपये का टैक्स 2017 से बकाया था और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। कायस्थ जनरल सभा परिसर में कार्रवाई के दौरान सर प्रताप लॉ कॉलेज के एग्जाम को देखते हुए कक्षों को नहीं सीज किया गया, लेकिन ऑफिस और महात्मा गांधी रोड की दुकानों पर ताले लगा दिए गए। इससे पहले सरदारपुरा में सेंट एंड्रयूज हॉल को भी 42 लाख रुपये से ज्यादा टैक्स बकाया पर सीज किया जा चुका है।
जोधपुर में नगर निगम ने यूडी टैक्स बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक ऑफिस और 79 दुकानों को सीज कर दिया। करीब 50 लाख रुपए का शहरी विकास (यूडी) टैक्स लंबे समय से बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद रकम जमा नहीं होने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और ताले लगा दिए। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम ने कायस्थ जनरल सभा परिसर में चल रहे सर प्रताप लॉ कॉलेज और परिसर की दुकानों पर कार्रवाई की। हालांकि, कॉलेज में स्टूडेंट्स के मिड टर्म एग्जाम को देखते हुए कमरों को सीज नहीं किया गया। परिसर में बने ऑफिस को सीज किया गया। साथ ही सामने महात्मा गांधी रोड पर बनी करीब 79 दुकानों पर भी ताले जड़ दिए गए। संस्था पर साल 2017 से 49 लाख 47 हजार 37 रुपए का यूडी टै्स बकाया है। अलग-अलग बिल देने के लिए निगम से की थी रिक्वेस्ट कार्रवाई के बाद कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर ने बताया कि परिसर के लिए तीन अलग-अलग बिल आ रहे थे—एक इंस्टीट्यूशनल, एक रेजिडेंशियल और एक कमर्शियल। ह