राजस्थान सरकार का बजट आज: जोधपुर को ड्रेनेज से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार तक कई उम्मीदें, पिछली कई घोषणाएं अभी भी अधूरी

2/11/2026, 11:41:00 AM

डिप्टी सीएम दीया कुमारी आज राजस्थान का बजट पेश करेंगी, जिससे जोधपुर के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। शहरवासी ड्रेनेज मास्टर प्लान, पर्यटन विकास (नाइट टूरिज्म), उम्मेद सागर बांध के जीर्णोद्धार और जोजरी-लूणी नदी के प्रदूषण समाधान जैसी योजनाओं की घोषणा चाहते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अस्पताल सुविधाओं की मांग भी तेज है। साथ ही पिछले बजट में घोषित राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल, ट्रैवल मार्ट, फिनटेक इंस्टीट्यूट और पेट्रो कैंपस जैसी परियोजनाओं को पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी आज राजस्थान का बजट पेश करेंगी। बजट से शहर के लोगों को कई उम्मीदें हैं। हालांकि पिछले बजट में की गई कई घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। इस बार जोधपुर को विकास की बड़ी छलांग की उम्मीद है। शहरवासियों की नजरें ड्रेनेज सिस्टम पर टिकी हैं, जहां हर बारिश में जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में ड्रेनेज मास्टर प्लान की मांग तेज हो गई है, ताकि इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान मिल सके। पर्यटन की बात करें तो इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नाइट टूरिज्म पैकेज की उम्मीद है। मेहरानगढ़ किला, घंटाघर और पुराने शहर को रात की रोशनी और खास अनुभव से जोड़ने वाली यह योजना पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। जोजरी और लूणी नदी के प्रदूषण से मुक्ति पेयजल के लिए उम्मेद सागर बांध के पूर्ण जीर्णोद्धार पर भी नजरें टिकी हैं। अतिक्रमण हटने के बाद इसे स्टोरेज सेंटर के रूप में विकसित करने की मांग बढ़ गई है। वहीं जोजरी और लूणी नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार