जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी के VVIP दौरे के दौरान पुलिस जाब्ता दूसरी ड्यूटी में लगने से शास्त्री नगर के एक ट्रैफिक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था?, पीक आवर में जाम लगने पर एक डिलीवरी बॉय ने करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक संभाला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठे, जबकि पुलिस ने कहा कि जानकारी मिलते ही दूसरे प्वाइंट से स्टाफ भेजा गया।
जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना राजकन्या के VVIP मूवमेंट के चलते शहर के ज़्यादातर पुलिसकर्मियों को उनके जाब्ते में लगा दिया गया। इससे शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान शास्त्री नगर के एक ट्रैफिक प्वाइंट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
जाम देखकर एक डिलीवरी बॉय ने मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक कंट्रोल किया। इस घटना को लेकर अब शहर में पुलिस की व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं। राजकुमारी रविवार को जोधपुर आई थीं। सोमवार को वे शहर में मेहरानगढ़ किला घूमने निकलीं।
इस दौरान उनके लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया। पूरा मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के सामने स्थित प्वाइंट का है। सोमवार दोपहर पीक आवर के समय वहां ट्रैफिक प्वाइंट पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। इस वजह से रास्ते में जाम लग गया।
यह देखकर एक डिलीवरी बॉय ने हिम्मत दिखाई और ट्रैफिक पुलिस की गुमटी में खड़े होकर वाहनों को नियंत्रित करना शुरू किया। करीब 30 मिनट तक युवक मोर्चा संभाले रहा, जिससे ट्रैफिक सुचारू हो सका। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लोग पुलिस को ट्रोल करने लगे।
इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रैफिक कंट्रोल संभाला। इस घटनाक्रम को लेकर शहर में तरह-तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस थाईलैंड की राजकुमारी की आवभगत में व्यस्त है और शहर का ट्रैफिक रामभरोसे छोड़ दिया गया है, जबकि थाने के बाहर ही ट्रैफिक पुलिस का अस्थायी नाका भी मौजूद है।
“दोपहर के समय वहां के प्वाइंट पर पुलिसकर्मी नहीं था। जानकारी मिलने पर दूसरे प्वाइंट से पुलिसकर्मी को भेजकर ट्रैफिक कंट्रोल करवाया गया। थाईलैंड की राजकुमारी के दौरे को लेकर अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया था। ट्रैफिक प्वाइंट से पुलिस को VVIP ड्यूटी में नहीं लगाया गया।”
Disclaimer
Disclaimer:
Images are for illustrative purposes only.
Published by: Netgram Team. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.