थाईलैंड की राजकुमारी के विजिट में पुलिस बिजी ?, डिलीवरी बॉय ने संभाला ट्रैफिकसर्किल पर पुलिस नहीं दिखी ?, तो आधे घंटे तक डिलीवरी बॉय ने संभाली व्यवस्था ?

2/10/2026, 11:27:00 AM

जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी के VVIP दौरे के दौरान पुलिस जाब्ता दूसरी ड्यूटी में लगने से शास्त्री नगर के एक ट्रैफिक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था?, पीक आवर में जाम लगने पर एक डिलीवरी बॉय ने करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक संभाला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठे, जबकि पुलिस ने कहा कि जानकारी मिलते ही दूसरे प्वाइंट से स्टाफ भेजा गया।

जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना राजकन्या के VVIP मूवमेंट के चलते शहर के ज़्यादातर पुलिसकर्मियों को उनके जाब्ते में लगा दिया गया। इससे शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान शास्त्री नगर के एक ट्रैफिक प्वाइंट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जाम देखकर एक डिलीवरी बॉय ने मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक कंट्रोल किया। इस घटना को लेकर अब शहर में पुलिस की व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं। राजकुमारी रविवार को जोधपुर आई थीं। सोमवार को वे शहर में मेहरानगढ़ किला घूमने निकलीं। इस दौरान उनके लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया। शास्त्री नगर में प्वाइंट पर हुआ मामला पूरा मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के सामने स्थित प्वाइंट का है। सोमवार दोपहर पीक आवर के समय वहां ट्रैफिक प्वाइंट पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। इस वजह से रास्ते में जाम लग गया। यह देखकर एक डिलीवरी बॉय ने हिम्मत दिखाई और ट्रैफिक पुलिस की गुमटी में खड़े होकर वाहनो